किराया संपादक — टैक्सी किराया सेट करना
किराया उन संख्याओं का समूह है जिन पर मीटर चलता है: एक किलोमीटर की कीमत, एक मिनट की कीमत, और गाड़ी चलने से पहले ही यात्री कितना देता है। आप जितने चाहें रख सकते हैं — दिन का, रात का, एयरपोर्ट फ्लैट रेट — और हर यात्रा पर बदल सकते हैं।
MENU ▸ Fares इनकी सूची दिखाता है।

हर पंक्ति पूरा किराया शब्दों में बताती है, इसलिए खोले बिना ही दर जाँची जा सकती है। हरा बिंदु उस किराए पर है जिसे मीटर इस समय इस्तेमाल कर रहा है।
- किसी पंक्ति पर टैप करने से वह किराया सक्रिय हो जाता है और सूची बंद हो जाती है। यह एक टैप में किराया बदलने का तरीका है, सेटिंग्स में जाने का नहीं।
- किराया बदलने के लिए पहले Edit पर टैप करें, फिर पंक्ति पर।
- + नया जोड़ता है।
संपादक

- Name — जो आपको बदलने वाली सूची में दिखेगा।
- Fare per MILE (या आपकी इकाई के अनुसार per KM) — दूरी की दर।
- Fare per minute — समय की दर। यह कब लागू होती है, यह time rules तय करते हैं।
- Entry fare — यात्रा शुरू होते ही लगता है।
- Minimum fare — निचली सीमा। मीटर चाहे कितना भी कम चला हो, छोटी यात्रा इतनी ही लगेगी।
- Fare step — मीटर को चरणों में ऊपर करता है: 0.10 रखें और किराया 3.40, 3.50, 3.60 चलेगा, पैसे-पैसे नहीं। 0 पर छोड़ दें तो कोई चरण नहीं।
इनके नीचे दो पंक्तियाँ वे नियम रखती हैं जो एक खाने में नहीं समाते। हर पंक्ति स्विच दिखाने के बजाय अपनी मौजूदा सेटिंग एक वाक्य में बताती है, इसलिए पूरा किराया इसी स्क्रीन से पढ़ा जा सकता है:
- HANDLING TIME — time rules के लिए इस पर टैप करें।
- HANDLING ENTRY/MINIMUM FARE — fare rules के लिए इस पर टैप करें।
दूसरी पंक्ति तब तक धूसर रहती है जब तक entry fare या minimum fare को शून्य से भिन्न मान न दिया जाए। उससे पहले बताने को कुछ है ही नहीं।
ऊपर के बटन
- ✕ बिना सहेजे बाहर निकलता है, ✓ सहेजता है।
- शेयर बटन किराए को किसी और को भेजता है — उसी दर वाले सहकर्मी को, या बैकअप के तौर पर ईमेल से खुद को। एक विकल्प इसे ऐप के डेवलपर को किराया लाइब्रेरी में शामिल करने के लिए भेजता है; लाइब्रेरी की प्रविष्टियाँ वहीं से आती हैं।
- i स्क्रीन समझाता है।
Android पर
वही खाने, तीन अंतरों के साथ:
- संपादक इन्हें शीर्षकों के नीचे समूहित करता है, जबकि iOS एक ही सूची दिखाता है।
- संपादन मोड की ज़रूरत नहीं। सूची हर पंक्ति पर सीधे संपादन देती है, और हटाना भी; iOS दोनों को Edit के पीछे रखता है।
- किराया साझा करना नहीं है। शेयर बटन, और उसके साथ “लाइब्रेरी के लिए डेवलपर को भेजें” रास्ता, केवल iOS पर है।
किराए के बारे में और:
Time rules ▪︎ Fare rules ▪︎ किराया लाइब्रेरी ▪︎ बिक्री कर